उन्नाव, जून 26 -- औरास। थाना क्षेत्र के टिकरा सामद गांव के रहने वाला सत्यम तिवारी बुधवार सुबह अपने ऑटो रिक्शा में सवारी लेकर लखनऊ गया जहां से लौटते समय हरदोई लखनऊ मार्ग पर मलिहाबाद गांव में अज्ञात वाहन से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक सत्यम तिवारी घायल हो गया। जिसे सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां इलाज में सुधार न होते देख परिजन गुरुवार सुबह उसे घर ले आए थे। यहां हालत चिंताजनक देख परिजन उसे सीएचसी औरास लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार युवक की मौत सूचना पर पहुंची औरास पुलिस ने जांच के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...