गाजीपुर, फरवरी 18 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया बाजार के दक्षिणी छोर स्थित स्टेशन रोड पर मंगलवार की रात चोरों ने देशी शराब की दुकान के समीप सड़क किनारे लगी लगभग दस गुमटियों और दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित दुकानदार मुन्ना राजभर, गोधन राजभर, मिठाई विक्रेता नंदलाल यादव, पान दुकानदार अशोक कुशवाहा, उपेंद्र कुमार तथा रोहित कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी सुबह में हुई है। उपेंद्र कुमार ने बताया कि दुकान से अंडे, गुटखा, सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। स्टेशन रोड स्थित राजेश यादव की दुकान का भी बाहरी ताला काटा गया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके...