गाजीपुर, जून 29 -- जखनियां। जखनियां रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर मातृभूमि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को संरक्षक नीरज सिंह 'अजेय' के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत से मिला और छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में स्टेशन के उत्तरी छोर पर अंडरपास या फुट ओवर ब्रिज, अनुपयोगी प्लेटफॉर्म को पुनः उपयोगी बनाने, प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर टीन शेड, बैठने की व्यवस्था और रैंप निर्माण की मांग की गई। साथ ही छपरा-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का सारनाथ में ठहराव और डीएमयू ट्रेन में अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग भी रखी गई। सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि रेलवे बोर्ड की बैठक में मुद्दों को उठाया जाएगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...