पटना, मई 6 -- बुजुर्ग महिला को उधार में दिये रुपये मांगना महंगा पड़ा। जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित केपी सरकार रोड की सुधा देवी (72) की बुधवार को पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वह पड़ोसी से उधार में दिए गए 12 हजार लेने गई थीं। मृत महिला की बेटी ने पीट-पीटकर कर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पड़ोसी का कहना है कि सीढ़ी से गिरने से महिला की मौत हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की बेटी के आवेदन पर जक्कनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका की बेटी सरिता सिंह के मुताबिक उनकी मां सुधा देवी ने पड़ोस में रहने वाली विभा देवी और श्रवण को 12 हजार उधार दिए थे। वह रुपये वापस नहीं कर रह थी। जब भी उनकी मां पैसे मांगने जाती थीं तो उनके साथ बदसलूकी की जाती थी। जब वह मां के साथ जाती थीं तो उन्हें ड...