नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को अवैध तस्करी रोकने में उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली, जब इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से आए एक शख्स को उन्होंने शक के आधार पर रोक लिया। दरअसल सोमवार को उस शख्स के फ़्लाइट नंबर D7-182 से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अधिकारियों को शक हुआ कि वह कोई संदिग्ध सामान अपने साथ लेकर आ रहा है, हालांकि जब उसकी जांच की गई तो उसके पास कुछ नहीं मिला। इसके बाद अधिकारी उसे विस्तृत पूछताछ के लिए एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के ऑफिस लेकर गए। जहां उसने बताया कि उसने कैप्सूल के आकार के सोने के तीन ठोस टुकड़े निगल लिए थे, जिनका कुल वजन 744 ग्राम था। यह भी पढ़ें- गवर्नेंस का मतलब सिर्फ चुने हुए प्रतिनिधि नहीं; प्रधान के इस्तीफे पर किरण बेदीग्रीन चैनल पार करने के बाद एयरपोर्ट...