औरैया, मार्च 6 -- फफूंद, संवाददाता। पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमे की नमाज नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में नमाजियों और रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। आम जुमे की अपेक्षा रमजान के जुमे पर मस्जिदें अधिक भरी नजर आईं। नौजवानों और बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत की और नमाज अदा की। नगर की प्रमुख मस्जिदों में दरगाह हजरत पीर बुखारी शाह रहमतुल्लाह अलैह की मस्जिद, मोहल्ला तरीन स्थित मदीना मस्जिद और जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। नमाज से पहले उलमा-ए-किराम ने अपने बयान में रोजा, जकात, सदका और तरावीह की फजीलत बयान करते हुए रमजान की बरकतों पर रोशनी डाली और लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत दी।जामा मस्...