मैनपुरी, मार्च 19 -- क्षेत्र के शमशेरगंज फीडर के अंतर्गत नगला गवे में बिजली लाइन ठीक करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े लाइनमैन के शरीर में अचानक करंट दौड़ जाने से वह बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर पड़ा। घायल लाइनमैन को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। गुरुवार को नगला गवे गांव में बिजली की लाइन टू-फेस हो गई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन रजनीश पुत्र दफेदार सिंह निवासी नगरिया ऊसराहार, इटावा ने नियमानुसार विभाग से शटडाउन लिया। जब वह 11 हजार की लाइन के पोल पर चढ़कर जंफर बांध रहा था, तभी अचानक हाईवॉल्टेज करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से रजनीश के हाथ बुरी तरह झुलस गए और वह अनियंत्रित होकर पोल से नीचे गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.