उरई, जून 4 -- जालौन। संवाददाता उदोतपुरा 132 केवी बिजलीघर पर जंपर बदलने के कारण नगर की बिजली आपूर्ति सुबह तीन घंटे ठप रही। सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर की जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। बिजली पानी बंद होने से नगर के लोग परेशान हुए।गुरुवार की सुबह करीब सात बजे अचानक 132 केवी बिजलीघर उदोतपुरा में नगर के जंपर खराब हो गए। जंपर खराब होने से सुबह से ही नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम को जानकारी होने पर उसे ठीक करने का काम शुरू कराया है। जंपर बदलने में लगभग तीन घंटे का समय लगा। सुबह सात बजे से बंद बिजली आपूर्ति 10 बजे शुरू हो सकी। यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस कार्य के कारण आपूर्ति रही बाधित सुबह के समय लगातार तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण नगर की जलापूर्ति भी ठप हो गई। बिजली और पानी बंद होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई...