हाजीपुर, अप्रैल 13 -- जंदाहा संवाद सूत्र - जंदाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्र पर भेजे जाने वाली लाखों की दवाएं विभिन्न नाम की स्टीकर सट्टा पैकेट इस चिलचिलाती धूप में लावारिस अवस्था में धूप में रखा गया है। एक ओर स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार की ओर से सूवे के सभी वर्गों के समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए सरकार सतत प्रयत्नशील है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों तक लगभग 149 प्रकार की दवाएं उपलब्ध करा रही है। किंतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को उन्हीं के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नेस्तनाबूद किया जा रहा है। उदाहरण जंदाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां सरकार द्वारा भेजी गई दवाईयों को इस तरह कड़ाके की धूप में रखकर महीनो से छोड़ा गया है। प्रत्येक दवा रखे पैकेट पर ...