हाजीपुर, अप्रैल 20 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान से अज्ञात चोर द्वारा दो बाइक की चोरी कर लिए जाने का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंदाहा बाजार स्थित एक माइक्रोफाइनेंस कार्यालय के पास से माइक्रोफाइनेंस कर्मी बेगूसराय जिला के बछबारा थाना के नारेपुर अयोध्या निवासी आमिय रंजन की बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर गायब कर दी गई। इस मामले में आमिय रंजन द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी बाइक थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर सब्जी मंडी के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर गायब कर दी गई। इस मामले में जंदाहा थाना के कद्दूटार निवासी जयंत कुमार ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि वह अपनी बाइक से लक्ष्मणपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने गए...