हाजीपुर, सितम्बर 14 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की का अपहरण कर लिए जाने एवं उसके स्वजनों को गोली मारने की धमकी दिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में अगवा गई लड़की के पिता ने महिसौर थाना के मरूई गांव निवासी हरे राम साहनी, लाल बिहारी साहनी, राजकुमार साहनी एवं निर्मला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उनकी पुत्री बीते 22 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे तीज पर्व का सामान खरीदने के लिए जंदाहा बाजार जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में आरोपी हरे राम साहनी अन्य आरोपियों के सहयोग से उनकी पुत्री को अपहरण कर लिया। जिसे कहीं छुपा कर रखा है। बताया गया है कि इसकी शिकायत करने जब स्थानीय लोगों के साथ आरोपी हरे राम साहनी के घर गया तो उसकी मां निर्मला देवी को अपने पुत्र को बुला...