हाजीपुर, जून 9 -- जंदाहा संवाद सूत्र मध् निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में जंदाहा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के हिरपुर गांव से एक बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर को 17 किलो 678 ग्राम गांजा जैसा अवैध मादक पदार्थ के साथ बीते सोमवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- जंदाहा के हीरपुर गांव से 17 किलो गांजा के साथ एक बाइक तस्कर गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैशाली कार्यालय के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच सोमवार की शाम सूचना प्राप्त हुई कि जंदाहा थाना के हिरपुर गांव में एक मदद पदार्थ तस्कर मादक पदार्थ की खरीद बिक्री हेतु रुका...