जंतवाल के निधन से यूकेडी में शोक की लहर
हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत और राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. जंतवाल उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने राज्य निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया और आंदोलन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड क्रांति दल के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जंतवाल ने जनहितों की लड़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी। यह भी पढ़ें- डॉ. जंतवाल के निधन पर पीसी तिवारी ने जताया शोक वह अपने राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों पर अडिग रहे। उनके निधन से पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.