नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Sonam Wangchuk in Hospital: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के धरना स्थल से हटा दिया। पुलिस की एक बड़ी टीम ने सुबह-सुबह मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद जंतर-मंतर पर डटे सीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी खदेड़ दिया। आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। धरना स्थल पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और इस दौरान काफी हंगामा भी देखने को मिला। पुलिस की यह क...