देहरादून, जुलाई 19 -- नई टिहरी। क्लीन हिमालय, ग्रीन हिमालय के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हिरासत में लिए जाने की घटना की भी निंदा की गई। रविवार सुबह छात्र-छात्राएं साईं चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- वांगचुक के साथ 22 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे AISA के 3 सदस्य कौन हैं, जबरन हटाने की रची जा रही साजिश?प्रदर्शन का उद्देश्य इसके बाद साईं चौक से कबाड़ मार्केट होते हुए गणेश चौक तक यात्रा निकाली गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के...