जंतर-मंतर में युवाओं के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
हल्द्वानी, जुलाई 24 -- हल्द्वानी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंवरपुर, गौलापार के कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र सिंह बोरा ने कहा कि युवाओं की आवाज़ को दबाने के लिए बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि रोजगार और अपने अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है।प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष हेमत बगड़वाल, राजेन्द्र खनवाल, विक्रम रेकूनी, हरेन्द्र क्वीरा, रमेश नगरकोटी, इन्द्रपाल आर्या, राकेश पवार, जीवन नौला, चंदन क्वीरा,जगदीश आर्या सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.