उरई, जुलाई 23 -- उरई। संवाददाता दिल्ली में सरकार के खिलाफ आंदोलन पर डटे छात्र, छात्राओं के समर्थन में हर कोने से लोग पहुंच रहे हैं। जालौन जिले से भी युवा नेताओं के साथ तमाम लोगों ने जंतर मंतर में डेरा डाल लिया है। वह कई दिनों से छात्र, छात्राओं के बीच रहकर उनका हौंसला बढ़ाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।उरई से युवा किसान नेता कपिल गुमावली पिछले चार दिनों से जंतर, मंतर में डेरा डाले हैं। युवा नेता धीरेंद्र सिंह सनी, बहुजन नेता सुशील चौधरी ने भी छात्र, छात्राओं की आवाज को मुखर बनाने के लिए कई दिनों से जंतर मंतर में डटे हैं। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, गरजे छात्र नौजवान युवा नेताओं ने जाकर छात्र, छात्राओं के बीच न सिर्फ संवाद किया, बल्कि बर्बरता पूर्ण कार्रवाई को लेकर सरकार से भी सवाल भी किए। यह भी पढ़ें- जंतर-मं...