नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- दिल्ली का जंतर-मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं रह गया है। दिल्ली पुलिस ने अपने आदेश में बदलाव कर बुराड़ी ग्राउंड, रामलीला मैदान और सीबीडी ग्राउंड को वैकल्पिक प्रदर्शन स्थल घोषित किया है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति से जुड़े मामले में पुलिस के फैसले और नियमों को चुनौती दी है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि यह कदम सुप्रीम कोर्ट की 9 अक्टूबर की टिप्पणी के तहत उठाया गया है।सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को क्या कहा था? सुप्रीम कोर्ट 9 अक्टूबर को दिल्ली में अगले दिन प्रस्तावित प्रदर्शन पर सुनवाई कर रहा था। इस दौरान पहले मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हो रही थी। अदालत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के लिए बुनियादी स...