जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, बंद मेट्रो स्टेशनों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने का असर आम यात्रियों की आवाजाही पर दिखाई दिया। कई मेट्रो स्टेशनों के बंद होने और प्रमुख सड़कों पर पुलिस बैरिकेडिंग के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों के लिए भटकना पड़ा। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के बाहर जनपथ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दीपक गौतम ने बताया कि वह जनपथ स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। उनका कहना था कि उन्होंने अक्षरधाम से मेट्रो का टिकट लिया था, लेकिन राजीव चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन बंद होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बाहर निकलना पड़ा। दीपक के मुताबिक दिन के करीब 11:30 बजे तक वह अपनी दुकान नहीं पहुंच पाए थे, जिससे दुकान मालिक भी परेशान थे। उन्होंने राइड बुक करने की कोशिश की, लेकिन जनपथ का नाम सुनकर तीन राइड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.