नई दिल्ली, जून 22 -- कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर तीसरे दिन भी जारी है। इस आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का साथ मिल गया है। यूनियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना समर्थन देने की जानकारी दी। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। आपको बताते चलें कि दीपके ने किसान संगठनों और नीट की दोबारा परीक्षा दे रहे छात्रों से इस प्रदर्शन में जुड़ने के लिए आग्रह किया था। भारतीय किसान यूनियन की प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया- "कोई भी लड़े, वो अच्छा है। हम उनके साथ हैं। अगर कोई बुरे काम के विरुद्ध आवाज उठाता है, देश को बचाने के लिए आवाज उठाता है, तो हम उसके साथ हैं।" जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सीजेपी फाउंडर ने किसानों और छात्रों से जंतर-मंतर पहुंचकर धरना में शामिल होने की अपील की थी। सोशल मीडिया पर जितनी संख...