रांची, अगस्त 7 -- परीक्षाओं में धांधली को लेकर 23 दिन तक जंतर-मंतर पर अनशन बैठनी वाली आइसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा अब जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर हमलावर हैं। नेहा रांची पहुंची हैं और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया है। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का मुख्य चेहरा बनीं नेहा रांची में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची हैं। उन्होंने इस दौरान कहा 'जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जितने भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कर कि 14वीं जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल एग्जाम में अनियमितताएं और घोटाला हुआ है तो एग्जाम को रद्द किया जाए और तुरंत री-एग्जाम का शेड्युल आए ताकि नियमित रूप से भर्तियां वापस हो सके। यहां पर मौजूद छात्रों की जो डिमांड है मैं यहां से समर्थन ...