एटा, जुलाई 22 -- दिल्ली में जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन रात से ही अलर्ट मोड पर आ गया। मंगलवार की देर रात को शहर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहा पर सपा ने प्रदर्शन किया। जबकि कांग्रेस के पदाधिकारियो को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बुधवार को कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। जबकि जलेसर में सपा ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धमेंद्र प्रधान का त्याग पत्र मांगा। बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कचहरी चौराहे पर प्रधानमंत्री आवास के पास पेपर लीक को लेकर धरना दे रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन दिया। एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा प्रधानमंत्री मोदी युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सक...