जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 22 -- पौड़ी। नई दिल्ली जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के साथ ही राहुल गांधी के साथ पुलिस की बर्बरता के विरोध में कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पौड़ी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकते हुए इस्तीफे की मांग उठाई। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मोहित सिंह ने कहा कि अपने भविष्य और हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे युवाओं पर इस तरह का बल प्रयोग बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाना चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- CJP ने किस बात के लिए मांगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.