नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल हो गया। पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह समेत 500 नेताओं को हिरासत में ले लिया है। जंतर-मंतर पर बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। बवाल के बीच दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद किए गए हैं। साथ ही 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी निलंबित है। जंतर-मंतर पर विभिन्न राजनीतिक दल समेत आइसा, एसएफआई, एनएसयूआई तथा अन्य छात्र संगठन एसआईआर में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: दिल्ली में भारी बवाल, आतिशी...