नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- दिल्ली हाई कोर्ट मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर रोक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के समक्ष एक वकील ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर बंद होने से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को दबाया जा रहा है। वहीं न्यायालय ने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी विचार कर रहा है और केंद्र से जवाब मांगा है। देखना होगा कि इस पर किस सीमा तक सुनवाई हो सकती है।अदालत कल करेगी सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में प्रदर्शन स्थल के रूप में जंतर-मंतर को कथित तौर पर बंद किए जाने से संबंधित एक याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई है। एक वकील ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे एवं जस्टिस संजय श...