चाईबासा, जुलाई 25 -- चाईबासा, संवाददाता। दिल्ली में नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में छात्रों - युवाओं और विभिन्न राजनैतिक दलों का आंदोलन चल रहा है । 20 जुलाई को जमकर हंगामा हुआ , लाठियां चली और अश्रुगैस के गोले छोड़े गए । छात्रों युवाओं के इस आंदोलन को समर्थन देने में चाईबासा भी पीछे नहीं रहा। चाईबासा अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष एवं समाजसेवी फैयाज खान इस आंदोलन को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे , वहीं पश्चिमी सिंहभूम के लक्ष्मण हांसदा और आनंद सिंकू को दिल्ली के हजरतगंज थाने में बंद होना पड़ा। शुक्रवार को उन्हें जमानत पर छोड़ा गया । भारत यात्री लक्ष्मण हांसदा आनंद सिंकु राजस्थान के अशोक शर्मा एवं नव नियुक्त कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवासन के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: लाठी चार्ज पर पैदल मार्च निका...