नई दिल्ली, अगस्त 1 -- जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार छात्रों और खासकर जेन-जी को संबोधित कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हाल के कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं। उनके वीडियो के डीपफेक वीडियो भी बनाए जाने लगे हैं। पाकिस्तान में बैठे भारत विरोधी ताकतें छात्रों को भड़काने के लिए कई तरह के फर्जी वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडियो में शेयर कर रहे हैं। आज भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों को धमकी दी है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस फर्जी वीडियो का खंडन किया है। इस वीडियो में झूठा दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित NEET पेपर लीक के...