सहारनपुर, जुलाई 24 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घंटाघर पर मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मार्च को रोक दिया। पार्टी नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश तायल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी के मार्च को जबरन रोक दिया और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से भी रोका गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार द्वारा इन अधिकारों को कुचला जा रहा है। यह भी पढ़ें- चौथे दिन भी विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट उन्होंने दिल्ली जंतर-मंतर मामले में पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पेपर लीक मा...