नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बाद जंतर-मंतर पर नया विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शुक्रवार को 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के लिए सैकड़ों लोग जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शनकारी आरक्षण और यूजीसी नियमों के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। एक तरफ जहां सैकड़ों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर पहुंच गए तो दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाम 4 बजे तक के लिए रामलीला मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...