नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग की नीतियों और नए नियमों के विरोध में शनिवार को टूरिस्ट टैक्सी संचालकों ने जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले जुटे ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि विभाग प्राइवेट नंबर की बाइक और कारों को टैक्सी के रूप में चलाने की छूट दे रहा है, जबकि पंजीकृत टैक्सी चालकों पर सख्त नियम थोपे जा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि बिना बीमा और पुलिस सत्यापन के प्राइवेट बाइक टैक्सियां चल रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइवरों की रोजी-रोटी दोनों खतरे में हैं। उन्होंने ऐप आधारित कंपनियों पर कमीशन बढ़ाने और किराया न बढ़ाने का आरोप लगाया। संचालकों ने हालिया केंद्रीय आदेश का भी विरोध किया, जिसमें टूरिस्ट वाहनों को हर 60 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.