मुरादाबाद, जुलाई 23 -- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर हुए लाठी चार्ज व आंदोलन के समर्थन में बिलारी में युवाओं ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को तहसील पहुंचे युवाओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। वहीं जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन को समर्थन भी दिया। जिसमें कहा गया कि पेपर लीक तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाए,छात्रों पर लाठी चार्ज हिंसा की निष्पक्ष जांच करके दोषियों पर कार्यवाही की जाए। परीक्षा प्रणाली में विसंगति की जवाब देही तय करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो, सोनम बांगचुग की रिहाई जल्द की जाए। जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से तत्काल बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाए। यह भी पढ़ें- औरैया में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने निकाला शांतिमार्च इस दौरान मुख्य रू...