नई दिल्ली, जुलाई 27 -- जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में खाना-पानी बांटकर सुर्खियों में आए जुनैद ने बताया है कि क्यों धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मनाए गए जश्न में नहीं दिखे। जुनैद का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था और उसे उत्तराखंड के मसूरी ले जाकर छोड़ दिया गया। जुनैद ने यह भी बताया कि सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और दूसरे नेताओं से उसकी बात नहीं हो पाई है, लेकिन लीगल काम देखने वालीं रत्ना ने उन्हें फोन करके मदद का भरोसा दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर हुए जश्न में जुनैद के नहीं दिखने को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी गुमशुदगी को लेकर बहुत चर्चा हो रही थी। इस बीच जुनैद ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए पूरा किस्सा बताया है। जुनैद ने बताया...