बरेली, जुलाई 23 -- जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर हुई कार्रवाई और जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। छात्र नेता आदित्य यादव के नेतृत्व में छात्र सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। आदित्य यादव ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को बुलंद किया। साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के ध्वस्तीकरण के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की। छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- समाजवादी छात्र सभा ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग इस मौके पर आकाश यादव, किशन यादव, अमन राठौर, हरविंद, दीपक यादव, विक्रांत पाल, प्रशांत यादव, नद...