रांची, फरवरी 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासियों के लिए पृथक 'धर्म कॉलम' की मांग को लेकर बुधवार को देशभर के आदिवासियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति, भारत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए समिति के संयोजक व पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने बताया कि बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से आदिवासी अपनी पहचान की रक्षा के लिए जुटे हैं। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार वर्ष 1931 तक आदिवासियों के लिए अलग धर्म कॉलम की व्यवस्था थी, जिसे 1961 में हटा दिया गया, उसे पुनः बहाल किया जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आदिवासियों को 1951 और उससे पूर्व की जनगणनाओं की तर्ज पर अलग धर्म कोड दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि भारत के ...