नई दिल्ली, जुलाई 16 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को समर्थन देने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का नया शिक्षामंत्री बनाने की मांग की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को भी याद किया। आंदोलन स्थल पर अन्ना हजारे को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'आज जब मैं यहां आ रहा था, मैं यही सोच रहा था, यही जंतर-मंतर था, 4 अप्रैल 2011 का दिन था यहां पर सामने अन्ना हजारे जी बैठे हुए थे, उस वक्त की सरकार को भी बहुत अहंकार था, तीन साल के बाद वह सरकार नहीं बची, अपने अहंकार की वजह से डूब गई। आज 2026 है, मैं इन लोगों (केंद्र सरकार) से कहना चाहता हूं, युवाओं की...