नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- संसद भवन से चुनाव आयोग तक लोकतंत्र बचाओ मार्च के एक दिन बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन के ज्यादातर घटक दलों के सांसदों ने जंतर-मंतर के लिए कूच किया। हालांकि, इस बार भी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। काफी देर चले मान मनौव्वल में सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कुछ अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दोपहर करीब तीन बजे जनपथ से जंतर-मंतर के लिए मार्च शुरू किया। विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेकर इस पूरे धरना-प्रदर्शन को समाप्त करने में करीब सवा तीन घंटे लगे। रात करीब आठ बजे राहुल गांधी को बाराखंभा पुलिस स्टेशन जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा को छत्रसाल स्टेडियम से छोड़ दिया गया। इस दौरान हिरासत में लिए गए 150 नेताओं औ...