संभल, मार्च 7 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूजीसी के विरोध में रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा को शनिवार को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। प्रमोद शर्मा रविवार को दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने एहतियातन उनके घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इस पर प्रमोद शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन प्रशासन उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोक रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...