जंतर-मंतर जाने से पहले करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- मिर्जापुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित यूजीसी व आरएचए आंदोलन में शामिल होने जा रहे करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके ढाई गांव स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन का आरोप है कि प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वह जिले से करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। हाउस अरेस्ट के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी रोलबैक को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आंदोलन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को ब्लॉक और तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.