जंतर-मंतर की जगह मिला रामलीला मैदान, लेकिन प्रोटेस्ट की राह मुश्किल; क्या वजह?
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए तय तीन नई जगहों में से एक रामलीला मैदान अगले ढाई महीने तक खाली नहीं है। इसके बुकिंग आंकड़े हैरान करने वाले हैं। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का रामलीला मैदान दिसंबर अंत की 3 तारीखों पर ही उपलब्ध है। जंतर-मंतर की जगह इसको नए प्रदर्शन स्थल के रूप में चुना गया है लेकिन इस मैदान पर भारी बुकिंग फीस और एनओसी जैसी शर्तें लागू होती हैं, जिससे विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रामलीला मैदान अगले ढाई महीनों तक बुकिंग के लिए खाली नहीं है। 12 एकड़ के इस मैदान में 50 हजार लोगों के बैठने की जगह है लेकिन इस साल महज 3 तारीखों के लिए ही बुक किया जा सकता है। इसके बुकिंग के लिए सिर्फ 29, 30 और 31 दिसंबर की तारीखें ही उपलब्ध हैं। मैदान की बुकिंग का रेट 50 हजार रुपये प्रति दिन है। इसकी बुकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.