नई दिल्ली, अगस्त 12 -- छात्रों के आंदोलन के जरिए धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने पर मजबूर करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली में बुधवार को कहा कि जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत जल्द आने वाला है। अभिजीत दीपके ने कहा, ''बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन 2 कब आने वाला है। उन लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।'' सीजेआई सूर्यकांत के कमेंट के बाद अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी का गठन किया था। सीजेपी का कहना है कि वह प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी और सीधे पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएगी। पिछले दिनों जंतर-मंतर समेत देशभर के विभिन्न इलाकों में सीजेपी की अगुवाई में छात्र आंदोलन हुआ था। नीट पेप...