नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- रमेश त्रिपाठी, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ही नहीं, अब जंतर-मंतर पर कोई भी, कभी भी धरना-प्रदर्शन, अनशन या किसी तरह का आंदोलन नहीं कर पाएगा। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को 'आधिकारिक प्रदर्शन स्थल' के रूप में मिला दर्जा हटा दिया है। सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक सरकार ने रामलीला मैदान समेत तीन नए स्थलों को अब इसके लिए चिह्नित किया है। राजधानी में दशकों से विरोध प्रदर्शनों और जन-आंदोलनों का मुख्य गवाह रहा जंतर-मंतर अब इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा। दिल्ली पुलिस ने एक ऐतिहासिक और बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को आधिकारिक धरना स्थल की सूची से पूरी तरह बाहर ( 'डी-नोटिफाई') कर दिया है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा जारी स्टैंडिंग ऑर्डर नंबर L&O/48/2026 के अनुसार, अब जंतर-मंतर की जगह राजधानी मे...