कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता ईरान-अमेरिका के बीच जंग से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। सोमवार को बाजार खुलते ही इसका असर साफ दिखा। शाम होने और बाजार बंद होते-होते कनपुरियों को 1800 करोड़ रुपये का झटका लगा। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच दुनिया भर के बाजारों में भारी गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आई तेजी से दुनिया भर के देशों के आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से सोमवार को सेंसेक्स करीब 2500 अंकों तक गिर गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1353 अंक वहीं निफ़्टी 422 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।शेयर बाजार में हो रहे भारी गिरावट से शहर के निवेशकों को भी जोर का झटका लगा है। सीधे तौर पर शेयरों में निवेश के साथ ही म्यूचु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.