मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, राजेश कुमार। एक तरफ अमेरिका-इजराइल और इरान युद्ध ने भारत में गैस और पेट्रोलियम की आपूर्ति पर संकट पैदा कर दिया है तो दूसरी ओर मानव के विभन्न अंगों एवं उत्तकों की जांच की अत्याधुनिक पद्धति एमआरआई में इस्तेमाल होने वाली मशीन के लिये जरूरी हीलियम की आपूर्ति पर भी आफत आ गयी है। मुंगेर शहर में एकमात्र सेवायान में ही एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध है। सेवायान के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. बीबी बोस ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल मुंगेर में हीलियम गैस के कारण जांच में बाधा आने जैसी कोई समस्या नहीं है। लेकिन यदि लंबे समय तक यही स्थित रही तो कुछ नहीं कहा जा सकता। डा. बोस ने बताया कि एमआईआई मशीनों में हीलियम गैस का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि हीलियम एक बेहतरीन कूलिंग एजेंट है। उन्होंने ने बताया कि तरल हीलियम एमआरआई मशीन के मेग...