इस्लामाबाद, सितम्बर 9 -- ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बुधवार (9 सितंबर) को कहा कि सऊदी अरब ने यमन के कई हिस्सों में 30 से अधिक हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई हूती लड़ाकों द्वारा एक दिन पहले सऊदी अरब पर किए गए बड़े हमलों में दर्जनों लोगों के घायल होने के बाद हुई है। दूसरी तरफ, ईरान-अमेरिका जंग को रुकवाने के लिए मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान भी अब इस मोर्चे पर उलझ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मक्का समझौते यानी इस्लामिक नाटो के तहत पाकिस्तान अब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर बमबारी करने को बेकरार है। इसके संकेत पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दिए हैं। दरअसल, पिछले महीने 7 अगस्त को सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच एक त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता हुआ था। इसकी मुख्य शर्तों के अनुसार, अगर इन तीनों देशों में से किसी एक पर भी स...