नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- जंग या ग्रीस का दाग कपड़े पर लग जाए तो ये आसानी से नहीं जाता। जंग के धब्बे को छुड़ाना मुश्किल होता है और आमतौर पर एक बार अगर दाग लग गया तो फिर वो कपड़ा बेकार ही हो जाता है। अगर आपने भी अपने फेवरेट टीशर्ट या शर्ट को जंग या ग्रीस का दाग लगने के बाद पहनना छोड़ दिया है। तो आज इस हैक को जरूर जान लें, जिससे अगली बार जब कभी ग्रीस या जंग का दाग लग जाए तो उसे फौरन छुड़ाकर हल्का किया जा सके।ताजे जंग या ग्रीस के दाग पर करेगा काम जंग या ग्रीस का दाग अगर ताजा है तो इसे छुड़ाना ज्यादा आसान होगा। जान लें ये कमाल की कपड़े से धब्बा छुड़ाने की ट्रिक।जंग या ग्रीस का दाग छुड़ाने के लिए ट्राई करें ये हैक ये हैक वैसे ताजे दाग पर ज्यादा असर करेगी। क्योंकि क्राफ्ट जंक्शन इंस्टाग्राम पेज पर ये हैक बिल्कुल ताजे जंग के दाग पर ट्राई करके दिखा...