नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- एलन मस्क की कंपनी अपनी सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) को भारत में लॉन्च करने के लिए काफी दिलचस्पी दिखा रही है। यही कारण है कि मस्क ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Jio) को लेकर कई विवादित बयान दिए। रिलायंस ने भी पलटवार किया। अंबानी की कंपनी ने कहा कि वह कॉम्पिटिशन से नहीं डरती है बल्कि सभी का स्वागत करती है। इसके बाद एलन मस्क के तेवर नरम पड़े और उन्होंने आभार प्रकट किया। दोनों ही कंपनियों के बीच फिलहाल झगड़ा खत्म हो गया है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध में स्टारलिंक की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा संचालित स्टारलिंक नेटवर्क ने अचानक ड्रोन उड़ानों की इंटरनेट कनेक्टिविटी स्पीड पर रोक लगा दी। इसका सबसे ज्यादा असर...