नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- यूक्रेन से जंग की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था की हालत पतली हो गई है। ऐसे में रूस के पुतिन प्रशासन ने सोने की बिक्री की है। रूस के सेंट्रल बैंक ने साल 2026 में अब तक 21.8 टन या 22,000 किलोग्राम सोना बेचा है। इस देश के सेंट्रल बैंक ने बताया कि एक अप्रैल 2026 तक सोने का भंडार 2,304.76 टन था, जो अकेले मार्च महीने में 6.22 टन की गिरावट को दिखाता है।क्यों लिया गया फैसला? देश के बढ़ते बजट घाटे की वजह से पुतिन प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बजट घाटा मार्च के अंत तक 61.2 बिलियन डॉलर तक पहुच गया था। मॉस्को एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चला कि मार्च में सोने के व्यापार की मात्रा साल-दर-साल 350% से अधिक बढ़कर 42.6 टन हो गई। इसमें 28.6 टन स्वैप डील में और 14 टन स्पॉट डील में शामिल था। मूल्य के हिसाब से यह और भी ज्यादा था। इसका मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.