नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छिड़े युद्ध का असर अब स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं पर गहराता जा रहा है। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष की तपिश राजस्थान के अजमेर जिले स्थित ब्यावर तक पहुंच चुकी है, जिसे 'मिनरल हब' के नाम से जाना जाता है। कभी मशीनों की आवाज से गूंजने वाला यह औद्योगिक शहर अब सन्नाटे में डूबा हुआ है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि यहां की करीब 1100 फैक्ट्रियों में से 1000 पर ताले लटक चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।सप्लाई चेन टूटी, निर्यात ठप ब्यावर का खनिज उद्योग मुख्य रूप से निर्यात और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करता है। लेकिन ईरान-इजराइल युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। समुद्री मार्गों पर बढ़ते खतरे और लॉजिस्टिक्स लागत में भारी इजाफा होने से...