सीवान, मार्च 3 -- नीरज कुमार पाठक दरौली (सीवान)। अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद से दुबई व आसपास के इलाकों में मिसाइलों के दागे जाने से सीवान और इसके आसपास के जिलों के रहनेवाले युवकों में दहशत का माहौल कायम है। रोज- रोज दो- चार मिसाइलों के विस्फोट होने की आवाज आ ही जा रही है लेकिन शुक्र इस बात की है कि इधर से मिसाइलों को आकाश में ही डिफ्यूज कर दिया जा रहा है। इससे कोई बड़ी क्षति नहीं हो रही है। - ये कहना है सीवान जिले के दरौली के कार्तिकेय ओझा का , जो दुबई के जबरअली शहर के पास अपने कैंप में रह रहे हैं। अपने पिता नंद कुमार ओझा के साथ वाट्सअप कॉल के माध्यम से बातचीत करते हुए कार्तिकेय ने बताया कि पापा, आप चिंता नहीं करें। हम अभी ठीक हैं। केवल मिसाइल चलने की आवाज आ रही है लेकिन यहां की सरकार के सैनिक उसको खत्म कर दे रहे हैं। आसपा...