लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और उससे पैदा हुई पेट्रोल-डीजल की संभावित किल्लत की आशंका के बीच लोहरदगा जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासकर दो पहिया और तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की रुचि पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। जिले के इलेक्ट्रिक दो पहिया और तीन पहिया वाहन डीलरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-रिक्शा के बारे में पूछताछ करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। कई लोग पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और संभावित कमी को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। वाहन डीलरों के अनुसार पहले जहां लोग सिर्फ जानकारी लेकर चले जाते थे, वहीं अब कई ग्राहक सीधे खरीदारी करने भी पहुंच रहे हैं। खासकर दैनिक उपयोग और व्यवसाय से...